Monday, February 16, 2026

हिंदी व्यंजन

हिंदी की रोटी
हिंदी का साग
बिंदु की छौंक
और बिंदु की बात।

आकार की लकड़ी
और एकार की आग
क वर्ग है मेथी
तो च वर्ग है तेल।

जब ट वर्ग हो प्याज
तो देखो त वर्ग का खेल
प वर्ग है नमक
और य वर्ग है रस।

स्वाद लेकर देखिए
फिर कहिये है न
हिंदी व्यंजन सरस।

No comments:

Post a Comment